रिलीज डेट: 5 सितंबर 2025 | निर्देशक: हर्ष | निर्माता: साजिद नाडियाडवाला

टीजर का दमदार आगाज
नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल पर 'बागी 4' का टीजर रिलीज होते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। 1 मिनट 49 सेकंड का यह वीडियो एक्शन, इमोशन और बदले की आग से भरपूर है। हालांकि टीजर की झलक कहीं-कहीं 'एनिमल' मूवी से प्रेरित लगती है।
संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ का नया लुक
टीजर में संजय दत्त का लुक काफी हद तक रणबीर कपूर के लुक से प्रभावित नजर आता है, जबकि टाइगर श्रॉफ अपने अब तक के सबसे क्रूर और हिंसक अवतार में ‘रॉनी’ के रूप में लौटे हैं। हथियारों से लैस टाइगर का यह अंदाज दुश्मनों को कंपा देने वाला है।
एक्शन के साथ इमोशन भी
टीजर में सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी दमदार एक्शन मोड में दिखाई देती हैं। कहानी लव स्टोरी बेस्ड लगती है, लेकिन इसमें रोमांस के साथ खून-खराबा और बदले की आग भी देखने को मिलती है। एक-एक कर पहले आंसू और बाद में खून की नदियां बहती नजर आती हैं।
फैंस के लिए मैसेज
टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर शेयर करते हुए लिखा – “हर आशिक एक विलेन है। बच नहीं सकते। कोई दया नहीं। अपने आपको संभालो, एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है।”
रिलीज डेट और खास बातें
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी और हर्ष के निर्देशन में तैयार ‘बागी 4’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी में दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर जैसी अदाकाराओं ने लीड रोल निभाए हैं।
0 टिप्पणियाँ