पीएम किसान सम्मन निधि योजना केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई थी। तब से अब तक के इस योजना से करोड़ों किसान लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के तहत योग्य किसानों को साल में ₹6000 डीपीटी के माध्यम से किसानों के खाता में डाली जाती है। यह रकम चार महीना के अंतराल पर तीन किस्तों में किसानों को दी जाती है। अभी तक के किसानों को 14 किस्त दी जा चुकी है।
अब किसानों को 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार किसानों को अब खत्म होने वाला है क्योंकि 15वीं किस्त मिलने का समय आ गया है। याद रखें यह किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपना ई केवाईसी कंप्लीट कर ली है। अगर आप भी अभी नहीं कर आए हैं तो तुरंत ई केवाईसी कर लें तभी आपको 15वीं किस्त का लाभ प्राप्त हो सकता है।
पीएम किसान स्टेटस चेक।
आपके खाते में पैसा आया कि नहीं यह देखने के लिए आपको पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा। फार्मर कॉर्नर पर थोड़ा सा नीचे जाने के बाद आपको बेनिफिशियरी लिंक दिखाई देगा। अब इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा। वही मोबाइल नंबर डालें जो आधार कार्ड से लिंक हो। आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर डालने के बाद चेक स्टेटस पर क्लिक करें। अब आपके सामने पूरा डिटेल दिखाई देने लगेगा।पीएम किसान आधिकारिक वेबसाइट लिंक इस लिंक पर क्लिक कर आप सीधे पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए तरीके से अपना स्टेटस से चेक कर सकते हैं।
कब आएगा पीएम किसान का 15वीं किस्त।
पीएम किसान का 15वीं किस्त 30 नवंबर या उससे पहले आने की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन पीएम किसान के अधिकारियों के अनुसार 15वीं किस्त का पैसा 30 नवंबर से पहले आने की पूरी संभावना है। इसलिए आप लोग 15 दिन और इंतजार कीजिए।
ई केवाईसी इस प्रकार कर सकते हैं।
आप घर बैठे ई केवाईसी खुद अपने मोबाइल से कर सकते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। ई केवाईसी करने के लिए आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा। फार्मर कॉर्नर पर जाने के बाद आपको थोड़ा सा नीचे जाने पर ई केवाईसी का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर आप अपना ई केवाईसी मिंटो में कंप्लीट कर सकते हैं।
आपको यह भी पसंद आ सकता है,करोड़ों किसानों को मोदी का दिवाली तोहफा, अब राशन कार्ड धारकों को मिलेगा इतना दिन तक का फायदा।
0 टिप्पणियाँ