success story. ईट बनाने वाली लड़की NEET में टॉप कर अपने घर का नाम किया रोशन। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

Neet qualify, कहा जाता है कि अगर मेहनत सच्ची लगन और दिल से किया जाए तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं है। ऐसा ही कुछ करिश्मा पर दिखाई है मध्यप्रदेश की एक लड़की ने। दिन में ईट बनाने का काम करती है और रात में पढ़ाई करती थी। बिना कोचिंग उसने नीट परीक्षा क्वालीफाई किया। जिसका नाम है यमुना चक्रधर, बड़ी बहन युक्ति ने अपने कॉलेज में टॉप किया है। यह दोनों बहने हैं ईट बनाने का काम करती है साथ में शाम को पढ़ाई भी करती थी।
दिन में 6 घंटे ईट बनाने का काम करती है।
यमुना चक्रधर और युक्ति दोनों बहने दिन में 6 घंटे ईट बनाने का काम करती है। शाम को घर जाकर पढ़ाई करती है। सोचने वाली बात है कि जिसके माता-पिता भी पूरे दिन ईट बनाने का काम करते हैं। ऐसे घर की लड़की जिसका आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है फिर भी अपने मेहनत और लगन के बल पर दोनों बहने ने टॉप किया है। यमुना चक्रधर नीट परीक्षा में क्वालीफाई किया है वही उसकी दूसरी बहन युक्ति अपने कॉलेज में टॉप किया है।
जमुना चक्रधर का नामांकन कोचिंग में नहीं हो रहा था क्योंकि वह सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
जमुना खुद कहती है कि जब वह कोचिंग करने के लिए एक के इंस्ट्ट में गई तो उसने 90% अंक होने की बात कही। क्योंकि उस इंस्टिट्यूट में सरकारी बच्चों के लिए 90 फ़ीसदी अंक तथा कन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 60 फ़ीसदी अंग के लाना जरूरी था। ऐसे में यमुना का अंक 9 फ़ीसदी प्राप्त की थी इसलिए उसका एडमिशन उस कोचिंग संस्था में हुई।
यमुना डॉक्टर बनकर गांव के लोगों की सेवा करना चाहती है।
यमुना कहती है कि शहर में तो बहुत डॉक्टर होते हैं लेकिन गांव में कम ही डॉक्टर पाए जाते हैं जो सही से इलाज कर सके। आगे वह कहती है कि मैं गांव में ही रहकर लोगों की सेवा करूंगी इलाज करूंगी।
युक्ति अपने कॉलेज में किया टॉप।
इन लड़कियों की हौसला देख हर कोई सलाम करता है। दिन में 6 घंटा ईट बनाने का काम करने के बाद यह लड़कियां पढ़ाई करती है। इसके बावजूद इन लोगों ने आपने अपने परीक्षा में टॉप किया है।
इनकी वीडियो और टि्वटर पर वायरल हो रहा है।

दोनों बहनों की ईट बनाते हुए एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि यह दोनों बहने ईट बना रही है। भास्कर के पत्रकार इनका इंटरव्यू लिया है। इसका वीडियो आप भी देख सकते हैं।

पूरा परिवार ईट बनाने का काम करता है।
इनके परिवार में दो बहने एक भाई और माता-पिता रहते हैं। यह सभी पूरे दिन ईट बनाने का काम करते हैं। ईट बनाने के बाद जो समय मिलता है उस समय में पढ़ाई करते हैं। इनका वीडियो देखकर एक यूजर्स ने लिखा है कि ऐसी बेटियों को मैं सलाम करता हूं। एक दूसरा यूजर्स ने लिखा है कि ऐसी बेटियां भगवान हर किसी के घर में दें।
आपको यह भी पसंद आ सकता है,प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

https://notix.io/ent/current/enot.sw.min.js?r=sw